Doordrishti News Logo

देर रात घर के बाहर खड़ी एसयूवी के कांच फोड़े

  • घर पर किया पथराव
  • परिवार खौफ में
  • जान की मिली धमकीं

जोधपुर,देर रात घर के बाहर खड़ी एसयूवी के कांच फोड़े। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र भदवासिया पुल के पास एक परिवार को बुधवार की रात खौफ में गुजारनी पड़ी। तीन लोग चार हाथों में सरिया लाठियां लेकर पहुंचे। पहले घर के बाहर खड़ी एसयूवी के कांच फोड़े फिर घर के शीशे पर पत्थर फेंक कर शीशे फोड़ दिए। बदमाश वहां से भाग निकले। जाते हुए परिवार को जान की धमकीं दे गए। पीडि़त ने इस बारे में नामजद युवकों के खिलाफ महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है।

पॉलिटेक्निक कालेज में मनाई बसंत पंचमी

भदवासिया पुल के पास रहने वाले मदनलाल खटिक की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह परिवार सहित बुधवार की रात को घर पर था। तब साढ़े बारह बजे दौलतराम,कैलाश,त्रिलोकचंद एवं गजेंद्र चंदेल आदि हाथों में सरिया लाठियां लेकर आए। इन लोगों ने उसके घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो के शीशे फोडक़र क्षतिग्रस्त कर दी। घर के शीशे फोड़ दिए और पथराव किया। जाते हुए इन लोगों ने जान की धमकीं भी दी है। इस घटना से उसका परिवार सदमें में आ गया। उसके घर में छोटे बच्चे बताए गए हैं।

महामंदिर पुलिस अब बदमाशों की पहचान के साथ तलाश मेें लगी है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। जिसमें साफ तौर पत्थर फेंकने,सरिया लाठी से हमला किया जाना सामने आया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://doordrishtinews.com/exploding-mines-stones-fell-on-peoples-houses-and-windows-three-injured/rs-thapa/

Related posts:

पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास: बदमाशों ने स्कूटी को फूंका

September 28, 2026

दंपती ने बनाया बेटी को हवस का शिकार

September 28, 2026

सड़क पार कर रही महिला के गले से सोने की चेनपेडेंल तोड़ा

September 28, 2026

हत्या: घर के बाहर डॉग घुमाने की बात को लेकर युवक को हाथों और डंडों से पीटा,अस्पताल में मौत

September 28, 2026

प्रजापत समाज ने किया महापोर का स्वागत

September 28, 2026

केमिकल फैक्ट्री अग्नि कांड में झुलसे दो और फायर फाइटर्स की मौत,अब तक तीन मरे

September 28, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल टली 28 से 30 सितंबर तक बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे

September 28, 2026

Jingar Education Committee: 44वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

September 28, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर क्रांति की बात का आयोजन

September 28, 2026