Doordrishti News Logo

राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन गुरुवार को

आईआईटी कैम्पस में होगा आयोजन

जोधपुर,राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन गुरुवार को। संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है और अनुच्छेद 351 में हिंदी भाषा के विकास के लिए आवश्यक निदेश दिए गए हैं। अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के क्रम में राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 28 दिसंबर को सुबह 09.30 बजे से आईआईटी,जोधपुर में उत्तर-1 एवं उत्तर-2 क्षेत्रों का संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे तथा गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सचिव राज भाषा विभाग,संयुक्त सचिव राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय सहित केंद्र सरकार और केंद्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- आपसी रंजिश में दो परिवारों के बीच खूनी जंग,क्रॉस मुकदमे दर्ज

समारोह में केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों एवं उपक्रमों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक वित्तीय वर्ष में चार क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं। वर्ष 2023-24 का पहला आयोजन 23 नवबर को मुंबई में किया गया था तथा यह इस क्रम में दूसरा आयोजन है।

इसे भी पढ़िए- आपत्तिजनक फोटो के बदले मेें 50 हजार मांगने वाला पिता गिरफ्तार,पुत्र की तलाश

राजभाषा विभाग द्वारा सूचना प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सभी नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की रिपोर्टें विभाग को ऑनलाइन प्रेषित करने की सुविधा प्रारम्भ की गई है, जिसके अंतर्गत सभी नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को यूजऱ आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए गए हैं। इसके द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियां वेबसाइट पर लॉग इन कर कार्यसूची,कार्यवृत्त आदि सभी संगत सूचनाएं राजभाषा विभाग को ऑनलाइन भेजती हैं और इन्हीं सूचनाओं के आधार पर पुरस्कारों का मूल्यांकन किया जाता है। राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के निष्पादन के लिए पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इन्स्टाल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026