Doordrishti News Logo

यह था पानी की मोटर चोरी का आरोपी

हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जोधपुर,यह था पानी की मोटर चोरी का आरोपी। शहर की माता का थान पुलिस ने पानी की मोटर चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस अब आरोपी हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि गंगाणी करवड़ निवासी दिलीप गहलोत पुत्र बाबूलाल माली की तरफ से 28 नवंबर को रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी दुकान माता का थान चौराहा पर दिलीप रेफ्रिजरेशन एण्ड इलेक्ट्रीक पर अन्दर सफाई कर रहा था। तब दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और आते ही इधर उधर देखकर दुकान के अन्दर से एक पानी की मोटर चुराकर ले गया।

यह भी पढ़ें – कीटनाशक छिड़काव करते यह कृषक हुआ बेहोश,अस्पताल में मौत

पुलिस की गठित टीम सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर अब मुल्जिम रातानाडा हरिजन बस्ती निवासी रोहित पुत्र प्रहलाद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की पानी की मोटर को जब्त किया गया है। थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट,आर्म्स एक्ट,नकबजनी और चेारी के आठ प्रकरण दर्ज हैं। सात मामले रातानाडा थाने में एवं एक प्रकरण बासनी थाने में दर्ज हो रखा है। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल प्रतापाराम,रामलाल, कांस्टेबल बंशीलाल एवं रातानाडा थाने के सुरेंद्र को शामिल किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026