Doordrishti News Logo

एकता दिवस पर ली देश की अखंडता और एकता की शपथ

जोधपुर,एकता दिवस पर ली देश की अखंडता और एकता की शपथ। आज भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में कार्यालय अध्यक्ष डॉक्टर एसएल मीना द्वारा कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एकता दिवस के अवसर पर देश की अखंडता और एकता के लिए साथ मिलकर काम करने की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें – रिटायर्ड कर्नल की लापरवाही ने ली बेकरी संचालक की जान

शपथ के तहत मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं राष्ट्रीय एकता की इस शपथ में डॉ पुष्प कुमारी,डॉ रविकिरण अरिगेला,डॉ पुरुषोत्तम डेरोलिया, जगदीश यादव,रमेश कुमार,उदय वीर श्रीवास,भंवरू बक्स,रतन लाल,भोमा राम,मुकेश गोयल,जसपाल सिंह,प्रेम चंद,मनोहर,खेमराज,लिखमाराम चौधरी,करतार हिंगोनिया सहित विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026