रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल जोधपुर दौरे पर
युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 में होंगे शामिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल जोधपुर दौरे पर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वे यहां वायुसेना के अंतरराष्ट्रीय वायु अभ्यास‘तरंग शक्ति- 2026’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे वायुसेना के जवानों और विदेशी दलों के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।
अधिस्वीकृत पत्रकारों की निःशुल्क बस यात्रा में आ रही बाधा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री सुबह 10.55 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे तक तरंग शक्ति 2026 के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.45 बजे सड़क मार्ग से उम्मेद भवन के लिए रवाना होंगे।
उम्मेद भवन में उनके दोपहर भोज का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद वे दोपहर 1.50 बजे उम्मेद भवन से एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2.10 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रथान कर जाएंगे।
