Doordrishti News Logo

रिटायर्ड कर्नल की लापरवाही ने ली बेकरी संचालक की जान

जोधपुर,रिटायर्ड कर्नल की लापरवाही ने ली बेकरी संचालक की जान। शहर के निकट शिकारगढ़ एरिया में देर रात को कार सवार रिटायर्ड कर्नल की लापरवाही ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की तत्काल मौत हो गई। कर्नल गाड़ी मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश की मगर वो हाथ नहीं लगा। मृतक बेकरी की दुकान चलाता था और दुकान डौढ़ी कर अपने घर लौट रहा था। मृतक के परिवार में पत्नी और चार साल का बेटा बताया जाता है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शव का आज सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें – रेलकर्मियों ने लिया भ्रष्टाचार के विरोध का संकल्प

थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि आशापूर्णा नैनों मैक्स शिकारगढ़ एरिया में रहने वाला दुर्जनसिंह पुत्र भंवर सिंह शिकारगढ़ एरिया में ही अपनी एक बेकरी की दुकान संचालित करता था। वह सोमवार की देर रात अपनी दुकान ड्योढी कर घर की तरफ लौट रहा था। तब एक कार चालक ने तेज एवं लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे बाद में राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। मगर उसे डॉक्टर ने मृत बता दिया। कार चालक की पहचान रिटायर्ड कर्नल पंकज कुमार सिंह की रूप में की गई है। कर्नल द्वारा गाड़ी को तेजी से चलाने को लेकर दो बार उसकी कार को सीज किया जा चुका है। मगर इस बार तीसरी बार में उसने बाइक सवार की जान ले ली।थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि दुर्घटनाकारित करने वाला रिटायर्ड कर्नल हाथ नहीं लगा है।कार जब्त कर थाने लाया गया है। मृतक दुर्जन सिंह की पत्नी और चार साल का बेटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को आज कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। रिटायर्ड कर्नल भी आशापूर्णा नैनों मैक्स में ही रहता है। अग्रिम अनुसंधान किया रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026