Doordrishti News Logo

कई थानों में वांछित नकबजन आई-10 कार के साथ पकड़ा गया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कई थानों में वांछित नकबजन आई-10 कार के साथ पकड़ा गया। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम की स्पेशल टीम ने नकबजनी के आरोप में कई थानों में वांछित चल रहे आरोपी को आई-10 कार के साथ पकड़ा।

कार चोरी की है अथवा उसकी खुद की पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है। उसे कुड़ी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। डीएसटी वेस्ट के एसआई प्रभारी महादेव प्रसाद ने बताया कि मोहित कंसारा पर कई सारे केस दर्ज हो रखे है। वह शातिर नकबजन है।

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

उसके खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा नकबजनी आदि के प्रकरण दर्ज है। उसके सोमवार को गांगाणा फांटा की तरफ से कार में जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे गांगाणा फांटा के पास से आई-10 कार में पकड़ा।

बाद में उसे कुड़ी भगतासनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वह कुड़ी थाने में नकबजनी के प्रकरण वांछित चल रहा है। भगत की कोठी थाने में भी वांछित है।