Doordrishti News Logo

हाथ धुलवाने को बोला,चूडिय़ां लेकर चंपत

  • केमिकल डालकर आंखों के आगे करते अंधेरा
  • एक ही दिन में दो वारदात

जोधपुर,हाथ धुलवाने को बोला, चूडिय़ां लेकर चंपत। शहर के शास्त्री नगर बी सेक्टर में एक महिला के हाथों की सोने की चूडियां लेकर बाइक सवार युवक चंपत हो गए। घटना सोमवार दिन में हुई। इस घटना से पहले बदमाशों ने पावटा क्षेत्र में भी एक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दरअसल शास्त्रीनगर बी सेक्टर 108 में रहने वाली स्वाति पत्नी विनोद कुलकर्णी सोमवार को दिन में अपने घर पर थीं। तब दो युवक बाइक लेकर वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें – मंगलवार को 2 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

उन्होंने स्वाति को देख लिया और फिर अपने हाथ धुलवाने की बात की। इस पर स्वाति उनके हाथ धुलाने लगी तो युवकों ने उसके हाथ में पहनी सोने की चूडिय़ां देख ली। फिर कहा कि वे उसे चमका सकते हैं। बाजार में जाओगे तो ज्यादा रुपए लगेंगे। वे अपनी मर्जी अनुसार कुछ भी दे देना चूडिय़ां चमका कर दे देंगे। झांसे में आई स्वाति ने अपने हाथ की दो चूडिय़ां उतार कर उन्हें दे दी। वक्त घटना स्वाति की सास भी पास में ही खड़ी थी। युवकों ने अपने पास रखा कोई केमिकल निकाला जिससे दोनों की आंखों के आगे अंधेरा सा छा गया। इतने में युवक चूडिय़ां लेकर चंपत हो गए। जब अंधेरा छंटा तो युवक गायब थे। शास्त्रीनगर थानाधिकारी मोहम्मद शफीक के अनुसार दोनों बदमाश इस घटना को अंजाम देने से पहले तीन चार घरों पर दस्तक दे चुके थे,मगर किसी ने उन्हें भाव नहीं दिया तो वे परिवादी से ठगी कर भाग गए। पुलिस के अनुसार युवकों द्वारा ऐसी एक वारदात पावटा इलाके में सोमवार को की गई थी। बी सेक्टर की स्वाति ने इस बारे में अब धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश कर रही है। बदमाश बाहरी भी हो सकते हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026