Doordrishti News Logo

बाबा रामदेव जयंती आज,मसूरिया मंदिर में होगी विशेष पूजा

  • बाबा की दशम पर आज भरेगा मेला
  • कई कार्यक्रम होंगे
  • पंचामृत से होगा अभिषेक
  • 51 ज्योत से होगी आरती

जोधपुर,लोक देवता बाबा रामदेव की जयंती बाबा की दशम पर शुक्रवार को मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर व उनके गुरु बालीनाथ की समाधि स्थल पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। सुबह 6 बजे महा आरती से पूर्व महारुद्राभिषेक होगा जिसमे पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा रामदेव जी का मनोरम श्रृंगार किया जाएगा और 6.15 बजे 51 ज्योत से बाबा की महाआरती की जाएगी। शाम को 6 बजे पीपा समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा,जिसमें समाज के प्रतिभावान बच्चों व मेले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले निगम कर्मचारी, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

श्रीपीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि समाज के प्रतिभावान लोगों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा,जिसमे डॉ राजकुमार राठौड़ एड.प्रिंसिपल,डॉ.मनीष गोयल एमजीएच हॉस्पिटल,डॉ रविंद्र परमार मथुरादास माथुर अस्पताल,अमित चौहान उपवन संरक्षक,दशरथ कुमार सोलंकी निदेशक वित्त जेडीए का सम्मान समाज के पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026