Doordrishti News Logo

गन्दे पानी मे खड़े होकर किया परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत

डॉ.ममता परिहार के नेतृत्व में किया स्वागत

जोधपुर,गन्दे पानी मे खड़े होकर किया परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा ने जब जोधपुर की सीमा में प्रवेश किया तो सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के सारण नगर पहुंचने पर डॉ ममता परिहार के नेतृत्व में क्षेत्र में जल भराव की विकट समस्या को लेकर गंदे पानी के बीच खड़े रहकर रथ का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधानसभा के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं,यहां से लेकर राजस्थान के विकास में जितने खड्डे गहलोत ने किए हैं,उतने ही खड्डे यहां से पावटा तक हैं।

यह भी पढ़ें – प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही राज्य सरकार-मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि राजस्थान को छलनी करने का काम गहलोत सरकार ने किया है। गौरतलब है कि सारण नगर व आसपास के इलाकों के लोग इस जल भराव की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं।इसी को लेकर शेखावत ने गहलोत पर जमकर हमला बोला। शेखावत ने कहा कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ चुका है। भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो इस समस्या का समाधान सबसे पहले किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – महिला ज्वैलर और बिल्डर को धमकाने का आरोपी हवालात में

रामदेवरा से शुरू हुई परिवर्तन सकल्प यात्रा का समापन जोधपुर पहुंच कर हुआ। इस समापन समारोह का आयोजन जोधपुर के गांधी मेदान में हुआ। समापन समारोह के दॊरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,भाजपा नेता ज्योति मिर्धा,जोधपुर भाजपा प्रभारी वासुदेव देवनानी, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास सहित कई भाजपा नेता हॆ मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026