Doordrishti News Logo

ऑटो मोबाइल शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध,नगदी व लेपटॉप चुराया

जोधपुर,ऑटो मोबाइल शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध,नगदी व लेपटॉप चुराया।
शहर के बोंबे मोटर सर्किल के पास मेें एक ऑटो मोबाइल शोरूम से रात को अज्ञात चोर नगदी और लेपटॉप के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस बारे में शोरूम के निदेशक ने मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित हुए भाटी

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि एयरफोर्स की सेंट्रल स्कीम स्कूल के समीप रहने वाले विकास डिडवानिया पुत्र सुरेश डिडवानिया की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक ऑटो मोबाइल शो रूम डिडवानिया ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बोंबे मोटर सर्किल पर है। जहां से रात के समय में अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर लेपटॉप,गल्ले से 72 हजार की नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने कैमरे के तार भी काट दिए और इंटरनेट बंद कर दिया था। पुलिस अब फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026