Doordrishti News Logo

लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला नजदीक,प्रशासन जुटा तैयारियों में

जोधपुर,लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला नजदीक आते ही प्रशासन तैयारियों में जुटना शुरू हो गया है। बाबा के जातरूओं के आने का सिलसिल बदस्तूर जारी है। प्रशासन के साथ पुलिस ने भी अपनी तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया है। इसके लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में एक बैठक का आयोजन किया गया।एसीपी प्रतापनगर अशोक आंजणा ने बताया कि मेला नजदीक आ रहा है। बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया में अस्थाई पुलिस चौकी लगा दी गई है। जहां पर रोजाना तीन शिफ्टों के लिए पुलिस का जाब्ता रखा गया है। ज्यादा भीड़ होने पर पुलिस के 800 जवानों का जाब्ता भी तैनात किया जाएगा। एसीपी आंजणा ने बताया कि कोई भी अप्रिय वारदात को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग और सतर्क है।

यह भी पढें – घर के सामने गली में बैठे बुजुर्ग से मोबाइल लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

मेले में जातरूओं के लिए सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई। जिसमें लाईट,सफाई,पानी की व्यवस्था तथा नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्था साथ ही यातायात पुलिस द्वारा की जाने वाली व्यवस्था,साथ स्पेशल रेल गाड़ी की भी व्यवस्था की जाएगी। जातरूओं की गाडिय़ों पर रिफ्लैक्टर लगाने जैसे मुद्दों पर भी मंथन किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026