Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

पानी-बिजली प्रबन्धन और शहरी विकास गतिविधियों की समीक्षा कर दिए महत्त्वपूर्ण निर्देश

जोधपुर,मुख्यमंत्री गहलोत ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक।
सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर सर्किट हाउस में संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के साथ जोधपुर विकास प्राधिकरण,ऊर्जा विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और इनसे संबंधित कार्यों, योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए।

भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निस्तारण
मुख्यमंत्री ने विभिन्न राजकीय विभागों के लिए वांछित भूमि आवंटन के लम्बित प्रकरणों के बारे में जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त देवेन्द्र कुमार से विस्तार से चर्चा की एवं इन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।

सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी रहे
मुख्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से पेयजल प्रबन्धों व पेयजल से संबंधित सम सामयिक स्थिति पर चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता से पेयजल की स्थिति पर विस्तार से चर्चा कर क्षेत्र में पेयजल वितरण एवं प्रबन्धन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मई 2022 में विभाग को हस्तांतरित की गई समस्त जनता जल योजनाओं को क्रियाशील रखा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनके लिए आवश्यक स्वीकृतियां समय पर प्राप्त करने के प्रति गंभीरता बरतें। मुख्यमंत्री ने सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी प्रदान किए।

बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं तत्काल ठीक करें
मुख्यमंत्री गहलोत ने ऊर्जा विभाग के सलाहकार एके गुप्ता,जोधपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक प्रमोद टाक एवं मुख्य अभियंता (विद्युत प्रसारण निगम) से विद्युत आपूर्ति के संबंध में चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में बिजली से संबंधित समीक्षा करते हुए ऊर्जा विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोधपुर, फलौदी एवं बीकानेर जिलों में बिजली आपूर्ति में होने वाले वोल्टेज उतार-चढ़ाव तथा न्यूनतम वोल्टेज की समस्या को तुरंत सुधारा जाए।

आप भी पढ़िए काम की खबर- मारवाड़ वासियों का गंगा स्नान करना हुआ आसान,नई ट्रेन आज से

उन्होंने कहा कि प्रसारण निगम के उच्च ग्रिड स्टेशनों पर आवश्यकता के अनुसार क्षमता में बढ़ोतरी की जाए। प्रसारण निगम के ग्रिड स्टेशनों पर शीघ्र ही केपेसीटर बैंक स्थापित किए जाएं। इसके साथ ही 400 केवी सूरपुरा ग्रिड स्टेशन पर 315 एमवीए का जला हुआ पावर ट्रांसफार्मर अविलम्ब बदला जाए।
मुख्यमंत्री ने डिस्कॉम स्तर पर भी किसानों के कुओं पर लगी मोटरों पर एलटी केपेसीटर्स लगाने, पर्याप्त वोल्टेज के साथ उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से देना सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026