Doordrishti News Logo

अवैध पिस्टल और कारतूस सहित दो गिरफ्तार

जोधपुर,अवैध पिस्टल और कारतूस सहित दो गिरफ्तार। शहर की विवेक विहार पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल,दो मैंग्जीन तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी शौक मौज के लिए अवैध हथियार रखे हुए थे। पुलिस अब हथियारों की खरीदफरोख्त का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें क्या बोले मीटिंग में- मुख्यमंत्री गहलोत ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ की कड़ी में सोमवार को  विवेक विहार के वीर तेजा सर्कल सरहद तनावड़ा से मुल्जिम फिरोज खान के कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन व कारतूस एवं डीमार्ट से सांगरिया जाने वाली रोड पर मुलजिम रवि भादू से कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल मय मैंगजीन व 2 कारतूस बरामद हुए। आरोपी फिरोज व रवि भादू आले दर्जे के बदमाश हैं एवं दोनों के विरूद्ध पूर्व में मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। रवि भादू आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में पहले से ही फरार चला आ रहा था।

इन्हें पकड़ा गया 
थानाधिकारी चारण ने बताया कि बणियों का बास कांकेलाव डांगियावास निवासी फिरोज खान पुत्र  रहीम खान एवं भादूओं की ढाणी रशीदा डांगियावास निवासी रवि भादू पुत्र ओमाराम भादू को अब आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की टीम में थानाधिकारी के साथ एएसआई भगाराम,हिरेंद्र कुमार, हैडकांस्टेबल दौलाराम,कांस्टेबल श्रवण खोजा,राजूराम,रामकिशोर शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026