Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री ने कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन को बताया राजनीति से प्रेरित

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है और तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं, लेकिन कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर आंदोलन कर रहे हैं।

Modi government working in the interest of farmers - Shekhawat

उन्होंने कहा कि मैं इन कानूनों को लेकर देश में कृषि क्षेत्र में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति या राकेश टिकैत से एक लाख लोगों के सामने मंच से बहस करने को तैयार हूं।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि अपने संसदीय क्षेत्र की ओसियां विधानसभा के खेतासर गांव में बुधवार को आयोजित सती राजल माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि 2018 में जब मैं कृषि राज्यमंत्री था, तब यही राकेश टिकैत इन कानूनों को मांग रहे थे, लेकिन आज राजनीति से प्रेरित होकर आंदोलन कर रहे हैं।

Modi government working in the interest of farmers - Shekhawat

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बार-बार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की बात होती है। मोदी सरकार ने इस रिपोर्ट की अधिकांश सिफारिशों को लागू कर दिया है। भले सॉइल हेल्थ कार्ड हो या फसल बीमा या फिर केसीसी कार्ड, मोदी सरकार किसानों के हितों में काम कर रही है। स्वामीनाथन ने कहा था कि इंटीग्रेटेड फॉर्मिंग पर काम होना चाहिए। आज मुर्गी पालन, मछली पालन, डेयरी कृषि का हिस्सा हैं।

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दक्षिण भारत में भाषणा दे रहे थे कि किसान जमीन पर खेती करता है, आप समुद्र में खेती करते हो, किसान के लिए मंत्रालय होता है, आपके लिए मंत्रालय हमारी सरकार आएगी तो बनाऊंगा, उनसे कोई पूछे, मत्स्य मंत्रालय को बने 2 साल हो गए, इसका 20 हजार करोड़ का बजट है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने साधारण व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। पिछले छह सालों में घर-घर में बैंक का खाता खुला, 8 करोड़ घरों को गैस कनेक्शन मिला, 60 करोड़ लोगों को शौचालय मिला, चार करोड़ घरों तक बिजली पहुंची। उन्होंने कहा कि अब मोदी हर घर तक पीने का पानी पहुंचा रहे हैं। आपके आशीर्वाद से मैं ये काम कर रहा हूं। साल 2024 में देश का एक ही घर ऐसा नहीं होगा, जहां नल से जल नहीं आता होगा।

शेखावत ने कहा कि हर घर पानी पहुंचाने की जल जीवन मिशन योजना में राजस्थान को सबसे ज्यादा पैसा दिया,, लेकिन फिर भी काम नहीं हो रहा, लेकिन मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि 2024 के चुनाव में आपके बीच आऊंगा तो हर घर तक पानी पहुंच रहा होगा। हमारी माताओं-बहनों को बाहर से पानी लाने के अभिशाप से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के गरीब के घर गैस, पानी, बिजली सहित सभी व्यवस्थाएं हो जाएं तो वो भी जीवन में आगे बढ़ने की बात करने लगेगा।

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 450 साल से भारत में संघर्ष चल रहा था कि हमारे आराध्य देव भगवान श्रीराम का मंदिर जन्म स्थान पर बने। आज अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। इसका श्रेय आप लोगों को जाता है, क्योंकि आपके वोट से नरेंद्र मोदी बहुमत से प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि जोधपुर प्रांत से राम मंदिर के लिए 210 करोड़ रुपए की राशि एकत्र हुई है। इसमें सभी जातियों और धर्मों का सहयोग है।

शेखावत ने माताजी के मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। पूर्व कैबिनेट मंत्री शंभुसिंह खेतासर के नेतृत्व में शेखावत का गाजे-बाजे से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, देहात अध्यक्ष जगराम विशनोई, पूर्व कुलपति डॉ. गुलाब सिंह चौहान, सरपंच वीरेन्द्र सिंह खेतासर मौजूद थे।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026