Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट लिपिक परीक्षा देने आई महिला का बैग चोरी

शातिर ने कार से उड़ाया बैग

जोधपुर,शहर के महामंदिर हलके में सुमेर महाविद्यालय मेें पोकरण से हाईकोर्ट लिपिक परीक्षा देने आई महिला का बैग कार से चोरी हो गया। अज्ञात शख्स कार की पिछली सीट पर रखा बैग ले उड़े। आशंका है कि शातिर कागा मेले में आए हुए थे और मौका लगने पर बैग लेकर चंपत हो गए। इस बारे में महिला के देवर ने महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखे हैं जिनकी पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें- भाविप पश्चिम प्रांत परिषद की बैठक सम्पन्न

थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि जैसलमेर के तिवाली पोकरण निवासी राहुल पुत्र कमल किशोर पुरोहित की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपनी भाभी को हाईकोर्ट लिपिक की परीक्षा दिलाने के लिए जोधपुर आया था। उसकी भाभी का सुमेर महाविद्यालय में सेंटर आया था। परीक्षा में जाने से पहले चेन,टोप्स और रुपए आदि उसने अपनी कार के बैग में रखे थे। देवर कार के आस पास ही घूम रहा था। कार का पिछला गेट खुला हुआ था। इस बीच अज्ञात शख्स कार से बैग लेकर चंपत हो गया। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि मेले में आए किसी शख्स की तरफ से यह कारस्तानी की गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध लोग दिखे हैं। जिनकी पहचान कर पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026