सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी शिवेंद्र मोहन ने बुधवार को जोधपुर में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली।

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

बैठक में सतर्कता जागरूकता,पारदर्शिता और जवाबदेही पर चर्चा हुई। आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह की तैयारियों और तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान की समीक्षा की गई।

शिवेंद्र मोहन ने कहा कि प्रत्येक निर्णय नियमों के अनुरूप,प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी और प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्व के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। निवारक सतर्कता को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाकर अनियमितताओं को प्रारंभिक स्तर पर समाप्त किया जाए।

उन्होंने लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, डिजिटल माध्यमों के उपयोग और कर्मचारियों में जागरूकता पर जोर दिया। बैठक के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी और अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने अतिथियों का साफा पहनाकर और स्वागत पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह
इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर मनाया जाएगा। इस दौरान शपथ ग्रहण,जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं होंगी। साथ ही 17 अगस्त से 16 नवंबर तक चल रहे तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान की प्रगति की भी समीक्षा हुई।

बैठक में मुख्य सतर्कता अधिकारी अतुल कुमार सिंह,अमित राणा, सत्यनारायण यादव,उप मुख्य सतर्कता अधिकारी अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह बारहठ,डॉ.सीमा विश्नोई, मुख्य परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीता राम बुनकर सहित कई अधिकारी मौजूद थे। संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने किया।

Related posts: