जिला परिषद में 208 और पंचायत समिति में 307 नामांकन
पंचायतीराज चुनाव -नामांकन का अंतिम दिन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला परिषद में 208 और पंचायत समिति में 307 नामांकन। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन का अंतिम दिन मंगलवार को शांतिपूर्ण रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतिम दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 154 अभ्यर्थियों ने 164 नामांकन दाखिल किए। कुल मिलाकर अब तक 196 प्रत्याशियों ने 208 नामांकन प्रस्तुत किए हैं।
द्वितीय चरण की 17 पंचायत समितियों में नामांकन शुरू
पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम दिन 133 अभ्यर्थियों ने 139 नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक कुल 301 अभ्यर्थियों ने 307 नामांकन प्रस्तुत किए हैं।
पंचायत समिति वार अंतिम दिन नामांकन इस प्रकार रहे: चांबा में 27 अभ्यर्थियों ने 28, शेरगढ़ में 16 ने 16, आगोलाई में 33 ने 35, सेखाला में 12 ने 12, बालेसर में 22 ने 23 और चामू में 23 ने 25 नामांकन दाखिल किए।
कुल नामांकन में चांबा से 55 अभ्यर्थियों के 56, शेरगढ़ से 45 के 45, आगोलाई से 64 के 66, सेखाला से 42 के 42, बालेसर से 49 के 50 और चामू से 46 के 48 नामांकन शामिल हैं।
