राष्ट्रपति पुरस्कार टेस्टिंग कैंप में जोधपुर रोवर- रेंजर्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रपति पुरस्कार टेस्टिंग कैंप में जोधपुर रोवर- रेंजर्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन। राष्ट्रपति पुरस्कार टेस्टिंग कैंप में जोधपुर जिले के 6 रोवर्स और 9 रेंजर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

राज्य प्रशिक्षण केंद्र आबूराज में 9 से 13 अक्टूबर को आयोजित शिविर में रोवर हितेश वैष्णव, अमन गिरी,गणपत कुमावत,राम विलास सैनी,आशीष ज्याणी और महेंद्र सिंह राठौड़ ने जितेंद्र भाटी के नेतृत्व में राष्ट्रीय परीक्षकों के समक्ष परीक्षा दी।परीक्षक अरुण कुमार,दिलीप पटेल,धनसुख सिंह और अमृत चौधरी ने मूल्यांकन किया।

रुपाराम हत्याकांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीढियार ने बताया कि रोवर्स की अनुशासन शीलता और 18 घंटे तक चली कठिन टेस्टिंग प्रदर्शन ने परीक्षकों को प्रभावित किया।चौपासनी स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में 13 अक्टूबर को संपन्न रेंजर्स शिविर में जोधपुर की 9 रेंजर्स भानु,कृष्णा,तारा, माधवी, साक्षी,राधिका,ललिता,सोनिया और प्रियंका ने प्रो.मीनाक्षी बोराना के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शिविर में प्रदेशभर से 133 रेंजर्स शामिल हुईं। लीडर ऑफ कोर्स विजयलक्ष्मी और राष्ट्रीय परीक्षक शकुंतला पांडे, उषा कुशवाहा सहित अन्य ने मूल्यांकन किया। जिला सचिव डॉ.बीएल जाखड़ ने बताया कि टेस्टिंग के बाद चयनित रोवर- रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।