द्वितीय चरण की 17 पंचायत समितियों में नामांकन शुरू
- पंचायतीराज चुनाव
- 28 अक्टूबर को मतदान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),द्वितीय चरण की 17पंचायत समितियों में नामांकन शुरू। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले में द्वितीय चरण की 17 पंचायत समितियों के लिए लोक सूचना जारी कर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू कर दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधीश) आलोक रंजन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय चरण में ओसियां,सामराऊ, तिंवरी,उम्मेदनगर,बावड़ी,हतूंडी,भोपालगढ़,आसोप,पीपाड़ शहर, सालवा खुर्द,मंडोर,लूणी,धवा, बिलाड़ा,कापरड़ा,केरू और झंवर पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।
प्रत्याशी 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को और नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन 19 अक्टूबर को होगा। इन 17 पंचायत समितियों में मतदान 28 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा और मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी।
इन क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर पंच-सरपंच के लिए नामांकन 29 अक्टूबर को,मतदान व मतगणना 30 अक्टूबर को और उप सरपंच का चुनाव 31 अक्टूबर को होगा।
प्रशिक्षण से अनुपस्थित 13 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई
आरओ-एआरओ नियुक्त, नामांकन केंद्र तय
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ-एआरओ नियुक्त कर नामांकन केंद्र घोषित किए हैं। मंडोर के लिए एसडीएम संजय गोयल को आरओ और तहसीलदार कृष्ण पाल सिंह को एआरओ बनाया गया है,नामांकन एसडी एम कार्यालय जोधपुर उत्तर में होगा। केरू में विशेषाधिकारी मोहन लाल आरओ और उप पंजीयक श्याम सिंह चारण एआरओ,केंद्र पंचायत समिति केरू।
धवा में तहसीलदार इमरान खान आरओ, नायब तहसीलदार भंवर लाल विश्नोई एआरओ, केंद्र तहसील लूणी। लूणी में एसडीएम हसमुख आरओ,नायबतहसीलदार शैतान सिंह एआरओ, केंद्र एसडीएम कार्यालय लूणी।
झंवर में एसडीएम अर्चना व्यास आरओ, तहसीलदार देवाराम एआरओ,केंद्र तहसील झंवर। बिलाड़ा में एसडीएम मदाराम आरओ,नायबतहसीलदार कृष्णा इणकिया एआर ओ,केंद्र एसडीएम कार्यालय बिलाड़ा। कापरड़ा में तहसीलदार मुनेश कुमार आरओ, नायब तहसीलदार खरताराम एआरओ, केंद्र तहसील बिलाड़ा।
पीपाड़ शहर में एसडीएम नेमा राम आरओ, तहसीलदार सुनील विश्नोई एआरओ,केंद्र एसडीएम कार्यालय पीपाड़। सालवा खुर्द में जेडीए उपायुक्त रामजी भाई कलवी आरओ, सहायक भू-प्रबंध अधिकारी रमजान खान एआरओ,केंद्र तहसील पीपाड़ शहर।
भोपालगढ़ में एसडीएम गोपाल जांगिड़ आरओ, तहसीलदार विश्नाराम एआरओ, केंद्र एसडीएम कार्यालय भोपालगढ़। आसोप में जेडीए उपायुक्त दिनेश मीणा आरओ, उप तहसीलदार सुरेश विश्नोई एआरओ, केंद्र तहसील भोपालगढ़।
बावड़ी में एसडीएम जवाहर राम चौधरी आरओ,नायबतहसीलदार ढल्लाराम एआरओ, केंद्र एसडीएम कार्यालय बावड़ी। हतूंडी में तहसीलदार चंदन पंवार आरओ,नायब तहसीलदार गिरिराज एआरओ,केंद्र तहसील बावड़ी।
तिंवरी में तहसीलदार अजय पाल आरओ, नायब तहसीलदार आसूराम चौधरी एआरओ, केंद्र तहसील तिंवरी। उम्मेदनगर में जेडीए तहसीलदार हमीराराम आरओ,नायब तहसीलदार इंदर सिंह एआरओ,केंद्र ग्राम पंचायत उम्मेदनगर।
ओसियां में एसडीएम राम निवास आरओ, तहसीलदार पदमाराम भाकल एआरओ, केंद्र एसडीएम कार्यालय ओसियां। सामराऊ में महिला बाल विकास उपनिदेशक सिद्धार्थ सांदू आरओ,नायबतहसीलदार छत्तर सिंह एआरओ,केंद्र तहसील ओसियां।
