AI मेडिकल हैकाथॉन का समापन
होराइजन,सायनेप्स और मेड AI को बेस्ट इनोवेशन अवार्ड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),AI मेडिकल हैकाथॉन का समापन। एमआरयू,डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज तथा अतिशून्य,देवारंभ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित AI मेडिकल हैकाथॉन का मंगलवार को समापन हुआ।
समापन समारोह में विधायक अतुल भंसाली, महापौर प्रसन्न चंद मेहता, मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ.एमके आसरी और एमजीएम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ.वीरेंद्र सिंह जेतावत मौजूद थे।अतिथियों ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
पांच साल में तकनीक की दुनिया में बड़ा बदलाव लाएगा एआई: शेखावत
हैकाथॉन में होराइजन, सायनेप्स और मेड AI टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बेस्ट इनोवेशन अवार्ड जीता। टीमों ने स्वास्थ्य सेवाओं में AI के उपयोग से जुड़े नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए।
पैट्रन डॉ.बीएस जोधा, चेयरमैन डॉ.शरद थानवी और आयोजन सचिव डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को तकनीक के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान खोजने का अवसर देते हैं।
