Doordrishti News Logo

फिल्म गबरू गैंग में दिखेगा हर तड़का-आरती

  • प्लेबैक सिंगर अनुप्रिया चेटर्जी,विजे कीर्ति,रेकी आयुष गुप्ता सिंगर व लेखक सुधीर त्रिवेदी,सेलिब्रिटी फोटोग्राफर श्वेता मन्ना
  • सहित अन्य सितारे पहुंचे शाही शादी में

जोधपुर,रमैया वस्तामैया,एक्शन- जैक्शन सहित कई साउथ व पंजाबी फिल्मों में किरदार निभा चुकी अभिनेत्री आरती पुरी ने कहा कि आने-वाली फिल्म गबरू गैंग में दर्शकों को हर तरह का तड़का देखने को मिलेगा। दुनियां के सबसे बड़े पतंग फेस्टिवल पर आधारित इस फिल्म की कहानी पूरी अलग है। इसमें पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का गाना भी शामिल किया गया है।

घातक फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट मुन्ना बहादुर उर्फ गौरव के शादी समारोह में शामिल होने आई आरती ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि पंजाब में जन्म लेने के बाद पंजाबी से लेकर साउथ व बॉलीवुड में फिल्मों से लेकर सीरिल्स में भी अभिनय किया। अभिनय के बाद अब प्रोडक्शन हाउस में कार्य करने जा रही हूं। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि महेश पुरोहित के साथ जोधपुर शहर को करीब से देखा। यहां की अपणायत से लेकर खान-पान का कोई जवाब नहीं है।

ये भी पढ़ें- मादक पदार्थ तस्करी का वांछित दो साल बाद गिरफ्तार

घातक फिल्म में कात्या (डैनी) से भिडऩे वाले चाइल्ड आर्टिस्ट मुन्ना बहादुर गौरव पुरोहित फिल्मों के बाद पिछले कुछ समय से विदेश में बिजनेसमैन के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। गौरव के जोधपुर में शुरू हुए दो दिवसीय विवाह समारोह में नकारात्मक को सकारात्मक में बदलने वाले आयुष गुप्ता रेकी ने कहा कि वे अब तक अमिताभ बच्चन के साथ कई सितारों से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी प्रतिभा देख बॉलीवुड का हर सितारा दंग रह गया।

प्रेसवार्ता के दौरान खोया-खोया सा रहता है दिल मेरा, सुनो ना मेरे संग.. के साथ द कपिल शर्मा शो के लेखक व सिंगर सुधीर त्रिवेदी,विजे कीर्ति,साउथ व बॉलीवुड सेलिब्रिटी फोटोग्राफर श्वेता मन्ना,ये रिश्ता क्या कहलाता है, इस प्यार को क्या नाम दूं सहित कई सीरियल्स व फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दे चुकीं प्लेबैक सिंगर अनुप्रिया चटर्जी सहित कई अन्य सितारे भी शादी समारोह में भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- होटल की पार्किंग से कार चोरी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

हल्दी की रस्म हुई

27 साल पहले सन्नी देओल की घातक फिल्म में मुन्ना बहादुर का किरदार निभाने गौरव जोधपुर के ही रहने वाले हैं। समारोह के पहले दिन गुरुवार को हल्दी की रस्म हुई। इसमें कई सितारों के साथ घर के रिश्तेदारों व मेहमानों की मौजूदगी में गौरव व रितु ने एक-दूसरे को हल्दी लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed