जयपुर, स्थानीय 22 गोदाम पेट्रोल पंप के पास आयोजित राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के महापड़ाव के आह्वान पर जोधपुर के बेरोजगारों ने भी भाग लिया। सूचना सहायक भर्ती 2013 की प्रतीक्षा सूची के प्रतिनिधि मंडल के नितिन ओझा, राकेश जोशी व कुलदीप गहलोत ने बताया कि महासंघ के आह्वान पर जोधपुर सहित प्रदेश भर से विभिन्न भर्तीयों से संबधित अभ्यर्थियों ने 2013 से लम्बित भर्तीयो सहित 26 सूत्री मांगो को लेकर प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व मे हजारों की संख्या मे अभ्यर्थियों ने धरना देकर मुख्यमंत्री को अपना माँग पत्र भेजा। उन्होने बताया की सूचना सहायक भर्ती 2013, एएनएम-जीएनएम, पंचायत राज एलडीसी, 2013 की लम्बित भर्ती, बाहरी राज्यों का कोटा समाप्त करने, ईडब्लूसी में आयु सीमा छूट सहित तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के ध्यानाकर्षण एवं जिम्मेदार मंत्रियों व अधिकारियों की लापरवाही को लेकर बेरोजगारों ने आक्रोश व्यक्त कर जमकर प्रदर्शन व नारे बाजी की।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026