बाइक के सामने आई गाय,युवक की मौत

जोधपुर,शहर के निकट सतलाना गांव रोड पर एक बाइक सवार युवक के सामने अचानक गाय आ गई। उसके बचाने के चक्कर में गाड़ी स्लीप हो गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। लूणी पुलिस ने मृतक के भाई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

ये भी पढ़ें- निगम रेवेंयू निरीक्षक पर पेट्रोल डाल कर जलाने का प्रयास

लूणी पुलिस ने बताया कि माधोपुरा सतलाना निवासी पंकज पुत्र राणाराम मेघवाल अपनी बाइक लेकर गांव से निकल रहा था। तब सतलाना रोड पर ही उसकी बाइक के सामने एक गाय आ गई। इसे बचाने के चक्कर में वह स्लीप होकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे पहले लूणी चिकित्सालय फिर जोधपुर रैफर कर दिया गया। मगर यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके भाई किशन मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026