राज्य को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में पॉलिटेक्निक कॉलेजों की अहम भूमिका:मुख्य सचिव

  • औद्योगिक निवेश के अनुरूप पॉलिटेक्निक कॉलेजों को सुदृढ़ करने पर जोर
  • प्राचार्यों के साथ संवाद आयोजित

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्य को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में पॉलिटेक्निक कॉलेजों की अहम भूमिका: मुख्य सचिव। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सुबह 10 बजे तक 24.01% मतदान,बालेसर में सर्वाधिक

कार्यक्रम में जोधपुर,अजमेर,कोटा,अलवर,भरतपुर, सीकर,बीकानेर,जयपुर,राजकीय महिला पॉलिटेक्निक जयपुर एवं कोटा सहित 10 कॉलेजों के प्राचार्यों ने अपने संस्थानों की तकनीकी शाखाओं,आधारभूत सुविधाओं,प्लेसमेंट,नवाचारों और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में पॉलिटेक्निक कॉलेजों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक निवेश के साथ कुशल तकनीकी कार्मिकों की मांग बढ़ेगी,ऐसे में पाठ्यक्रम को उद्योगों की जरूरत के अनुसार अपडेट करना होगा।

-फैकल्टी के कौशल विकास और प्रशिक्षण
-प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण
-बेहतर प्लेसमेंट और वेतन पैकेज
-उद्योगों के साथ वर्कशॉप,फील्ड विजिट और तकनीकी संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच सहभागिता बढ़ाने तथा कम से कम पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके लिए PSU के सहयोग की संभावनाओं पर काम करने को कहा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका ने बताया कि प्रदेश में 68 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित हैं। जयपुर में 3 और जोधपुर में 1 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित हैं,जबकि जोधपुर और बीकानेर में एक-एक सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं।