दो सूने मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का माल उड़ाया
जोधपुर,शहर के प्रतापनगर एवं राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में दो बंद मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों का माल पार कर ले गए। घरवाले किसी कार्यवश बाहर गए हुए थे। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें- ऐस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
प्रतापनगर पुलिस थाने के एसआई रामकृष्ण ताड़ा ने बताया कि देवी रोड चांदणा भाखर दरगाह वाली गली में रहने वाले रवि राव पुत्र मूलचंद राव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 13 फरवरी को बाहर गांव गए हुए थे। 25 फरवरी को लौटे तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से सोने की दो अंगुठियां,दस तोला चांदी साथ एक लाख की नगदी चोरी कर ले गए। इसी तरह रामराज नगर सेक्टर 4 राजीव गांधी नगर निवासी तनवर कुमार पुत्र बीराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसके सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सूटकेस,कैमरा कंप्यूटर हार्डडिस्क एवं टेलीविजन चोरी कर ले गए। राजीव गांधी नगर थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

