Doordrishti News Logo

सेना के 44 जांबाजों को किया गया सम्मानित

जोधपुर, सेना के दक्षिण कमान के अलंकरण समारोह का आयोजन कोणार्क कोर द्वारा जोधपुर में किया गया। इसमें भारतीय सेना के 44 बहादुरों को उनकी बेमिसाल वीरता के लिए सम्मानित किया गया।

Investiture-Ceremony-of -Army-in-Jodhpur.jpg

दक्षिण कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग- इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैण ने इन 44 सैनिकों को वीरता तथा प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया।  दक्षिण कमान की 22 यूनिटों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए पुरस्कार विजेताओं और यूनिट प्रसंशा पत्र के प्राप्तकर्तओं को बधाई दी और राष्ट्र को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए सभी रैंकों को प्रेरित किया।

Investiture-Ceremony-of-Army-in-Jodhpur

अलंकरण समारोह के बाद पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ सेवा के ऐसे कृत्यों की मान्यता, सेना में रैंक और फाइल को प्रेरित करती है। भारतीय सेना की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं में हमारे महान राष्ट्र के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित कर देना प्रेणादायक है। उन्होंने 11 राज्यों और दक्षिणी कमान के चार संघ राज्यो में अन्य सेवाओं और एजेंसियों के साथ संयुक्त महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने दक्षिण कमान को कोविड.19 महामारी से लड़ऩे तथा उच्च व्यवस्था की परिचालन तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026