Doordrishti News Logo

पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद गाड़ी भगा ले गए बदमाश

  • कार में लगा रखे थे काले पर्दे
  • दो लोग सवार,फुटेज से तलाश

जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित राजपूताना पेट्रोल पंप पर रात को एक स्वीफ्ट कार में सवार होकर आए दो बदमाशों ने डीजल भरवाने के बाद वहां से गाड़ी लेकर भाग गए। कार सवारों ने पेट्रोप पंप से 32 सौ का तेल भरवाया था। कार में काले पर्दे लगे होने से सैल्समैन उन्हें ढंग से नहीं देख पाया। पुलिस अब पंप पर लगे सीसी टीवी कैमरों से पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रातानाडा थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि कलावास भोपालगढ़ हाल राजपूताना ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप के सैल्समैन रामाराम पुत्र कालूराम देवासी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात नौ बजे पंप पर दो लोग स्वीफ्ट कार में सवार होकर आए। इन लोगों ने पंप से 32 सौ का डीजल भरने को कहा। डीजल भरने के बाद यह लोग कार लेकर भाग गए।

ये भी पढ़ें- बेटी से मिलने गई मां,सूने घर में जेवर व नकदी सहित दो लाख की चोरी

रिपोर्ट के अनुसार कार में काले पर्दे लगे हुए होने से वह उन्हें ठीक से नहीं देख पाया। चालक के पास में एक युवक जरूर नजर आ रहा था। थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि अब सीसी टीवी फुटेज से कार का पता लगाने के साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है। गाड़ी नंबर भी फुटेज से खंगाले जा रहे है। फिलहाल इनका पता नहीं चला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026