Doordrishti News Logo

बेटी से मिलने गई मां,सूने घर में जेवर व नकदी सहित दो लाख की चोरी

जोधपुर,बनाड़ थाना क्षेत्र में एक वृद्धा के घर से बदमाश करीब दो लाख के जेवर और 20 हजार रुपये नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सहित अन्य तकनीकी के माध्यम से तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- दशहरा इलेवन को हिन्दू क्रिकेट कप

पुलिस ने बताया कि वृद्धा के रिश्तेदार असरद खां निवासी एकता नगर रमजान का हत्था ने शिकायत की थी कि उसकी सास पड़ौस में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने के लिए आई थी। शनिवार की रात वे वहीं रुक गईं। इसी बीच देर रात बदमाश आए और ताला तोडक़र सोने के जेवर,चांदी की पायलें व अन्य सामग्री सहित 20 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए। सुबह वृद्धा घर पहुंची तो ताले टूटे मिले,अलमारी का लॉक भी टूटा था और उसमें रखे जेवर व रुपये चोरी हो गए थे। तुरंत बेटी और दामाद को फोन पर सूचना दी। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची, मौका मुआयना करने के बाद केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026