पटाखे जलाने के लिए खड़े बालक पर दो किशोरों ने किया चाकू से हमला
चाकू का वार लगा पेट के बायीं तरफ पसली में
जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित सुभाष चौक में अपने चाचा के साथ पटाखे जलाने के सडक़ किनारे खड़े 14 साल के बालक पर गली में मौजूद दो किशोरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले की वजह पता नहीं चली है। चाकू का वार बालक के पेट के बायीं तरफ पसली पर लगा। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़ें –मादक पदार्थ तस्करी का फरार आरोपी साल भर बाद गिरफ्तार
रातानाडा पुलिस ने बताया कि रातानाडा शिव मंदिर के पास गली में रहने वाले विजय पुत्र हरीप्रसाद सोनी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र दिवेश रात को अपने चाचा अजय उर्फ रिंकू के साथ में पटाखे जलाने के लिए सुभाष चौक में गया था। उसका पुत्र दिवेश सडक़ किनारे खड़ा था। तब दो किशोरों ने किसी कारणवश उसके पुत्र दिवेश पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके बायीं पसली पर गहरा घाव लगा। इस पर उसका चाचा अजय दौड़ कर आया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि हमले की वजह पता नहीं चली है। दिवेश का अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य बनी है। किशोरों का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

