Doordrishti News Logo

दो सड़क हादसों में दो की मौत

जोधपुर,शहर के बरकततुल्ला खां स्टेडियम के निकट और भदवासिया पुल के पास में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। महामंदिर और देवनगर थाने में इस बारे में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए। शवों को कार्रवाई कर उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। देवनगर पुलिस ने बताया कि मसूरिया लुहार बस्ती निवासी पुरूषोत्तम पुत्र महेश लुहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता महेश बरकततुल्ला खां स्टेडियम के पास में सड़क पर टहल रहे थे। खुद परिवादी पुरूषोत्तम और उसके दोस्त राहुल आदि भी वहीं पर थे। तब दल्ले खां चक्की की तरफ से एक अज्ञात बोलेरो सवार आया और उसके पिता महेश लुहार के पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। तब परिवादी और उसके साथ वाले दोस्तों ने संभाला। बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल की इमरजेंसी पर लेकर गए। मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई कर उसके परिजन के सुपुर्द कर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश जारी है।

दूसरी तरफ महामंदिर थाने के एएसआई चैनाराम ने बताया कि मिरासी कॉलोनी महामंदिर रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाला 48 साल का कन्हैयालाल पुत्र ओमाराम अपनी बाइक से भदवासिया पुल के नीचे उतर रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल कन्हैयालाल को अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। उसके भाई राजेश की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026