Doordrishti News Logo

लिव इन में रहने वाली महिला पिता के घर से गहने और डेढ लाख चुरा ले गई

पिता ने पुत्री पर लगाया चोरी का आरोप

जोधपुर,शहर के देवनगर हलके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी ही पुत्री पर घर से चार पांच तोला सोना, आधा किलो चांदी और डेढ लाख की नगदी चुराकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। उसकी पुत्री शादीसुदा है और अभी किसी अन्य के साथ लिव इन रिलेशन में है। कुछ अरसे पहले उसकी पुत्री घर से लापता हुई थी बाद में वह पुलिस के समक्ष हाजिर भी हुई तब लिव इन में रहने की बात की थी। तब उसे युवक के साथ भेज दिया गया है। पिता अपने घर चले गए थे।

देवनगर पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में राजीव गांधी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह रिपोर्ट दी।
अदालत से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने उसकी पुत्री के खिलाफ रूपए और गहने चोरी का केस दर्ज किया है। इसमें बताया कि उसकी पुत्री शादीसुदा है और वर्तमान में किसी किशनसिंह के साथ लिव इन में रह रही है। 28 जुलाई को उसकी पुत्री घूमने गई थी और 30 जुलाई को वह पिता के घर पर आई। बक्सों से डेढ तोला सोने का हार,चार अंगुठियां, नाक की फीणी,कानों के टोप्स जोड़ी, 20 तोला चांदी की दो पायजेब जोडियां के अलावा ढाई सौ ग्राम अन्य चांदी के आइटम और डेढ लाख की नगदी चुरा ले गई। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री की शादी पहले किसी से हो रखी है मगर वह बाद में किसी किशन सिंह नाम के शख्स के साथ लिव इन में रहने लगी। पुत्री द्वारा की गई करतूत को लेकर पिता ने उस पर चोरी का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया है।

देवनगर पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पुत्री पहले घर से लापता होने पर गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। बाद में वह आई और किशनसिंह के साथ लिव इन में रहने की बात की थी। तब पुलिस ने उसके साथ भेज दिया था। पिता भी अपने घर चले गए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026