Doordrishti News Logo

बाथरूम में साइलेंट अटैक आने से महिला की मौत

जोधपुर,शहर के उदयमंदिर हरिजन बस्ती में रहने वाली एक महिला को बाथरूम में साइलेंट अटैक आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत बता दिया गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। इस बारे में एडीएम सिटी की तरफ से जांच की जा रही है। मृतका के पिता ने मर्ग की रिपोर्ट दी है।

नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि उदयमंदिर हरिजन बस्ती की रहने वाली 29 साल की मोनाज शेख पत्नी फिरोज उमर बाथरूम में गई थी। तब संभवत: पैर फिसलने के गिरने के साथ उसे साइलेंट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन को पता लगने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इधर सूचना पर पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। जांच एडीएम सिटी की तरफ से की जा रही है। उसके दो बच्चें है। इस बारे में मृतका के पिता बंबा बारी सदर बाजार निवासी सलीम पुत्र नवाब खां की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026