Doordrishti News Logo

बदला लेने के लिए गैराज में खड़ी गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर भागे युवक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बदला लेने के लिए गैराज में खड़ी गाड़ियों में तोड़- फोड़ कर भागे युवक। शहर के कायलाना रोड स्थित रामदेव गैराज में रविवार की शाम को खड़ी करीब 5-6 गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर बदमाश भाग निकले। संचालक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी है। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। युवकों की गैराज में गाड़ी ठीक करवाने आए एक युवक से रंजिश थी। इसके चलते सूचना मिलने पर वे हमला करने आ गए।

एनएसए अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की नफरती टिप्पणी

सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब रामदेव मोटर्स के गैराज में 5-6 गाड़ियों में तोडफ़ोड़ कर दी गई। कुछ दिन पहले सड़क हादसे में दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी को ठीक करवाने के लिए लेकर आए थे। रविवार को वह गाड़ी की स्थिति देखने आए थे।

इस दौरान दूसरे पक्ष के किसी ओर लडक़ों से विवाद था। उनको इसका पता चलने पर वे रामदेव गैराज पहुंचे। मगर लडक़े मौके पर नहीं मिले,लेकिन दूसरे पक्ष के युवकों ने गैराज के कई कस्टमरों की गाडिय़ों में तोड़- फोड़ कर दी। पुलिस युवकों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।