नाबालिग दोस्तों को लाठी-सरिये से पीटकर लूटा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग दोस्तों को लाठी-सरिये से पीटकर लूटा। बासनी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो नाबालिग दोस्तों को रोककर शराब के पैसे मांगे और नहीं देने पर उनके साथ लाठी-सरियों से मारपीट की। यही नहीं बदमाशों ने नाबालिगों की बाइक में भी तोडफ़ोड़ कर दी और जेब से नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार नान्दड़ी बनाड़ निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर सांगरिया स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम देखने जा रहे थे।
हमले में घायल युवक की मौत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
सांगरिया बाईपास पर अचानक 3-4 लडक़ों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने शराब पीने के लिए नाबालिग दोस्तों से पैसों की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर हमला कर दिया।
हमले में दोनों नाबालिग लहुलुहान हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उनकी जेब से जबरन रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
