कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत। राष्ट्रीय राजमार्ग 125 जोधपुर- पोकरण पर हुई एक कार और बाइक की टक्कर में बुरी तरह घायल एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा 6 अक्टूबर को हुआ था।
नाबालिग दोस्तों को लाठी-सरिये से पीटकर लूटा
खियासरिया गांव में बस स्टैंड पर एक कार और बाइक की टक्कर में खियासरिया निवासी भूराराम (25) पुत्र तेजाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जोधपुर रेफर किया गया था। यहां उसकी मौत हो गई है।
देचू थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
