मारवाड़ डर्मा सोसाइटी की बैठक में सुदृढ़ीकरण एवं भावी कार्ययोजना पर मंथन

डॉ.अभिषेक भारद्वाज अध्यक्ष,डॉ.पंकज राव महासचिव,डॉ.आनंद लमोरिया कोषाध्यक्ष मनोनीत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ डर्मा सोसाइटी की बैठक में सुदृढ़ीकरण एवं भावी कार्ययोजना पर मंथन। मारवाड़ डर्मा सोसाइटी की बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण, आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्ययोजना तथा त्वचा रोग विशेषज्ञों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

दिल्ली से जोधपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक सक्रिय एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान डॉ.अभिषेक भारद्वाज को अध्यक्ष,डॉ. पंकज राव को महासचिव तथा डॉ.आनंद लमोरिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों से आपसी सहयोग से सोसाइटी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

बैठक में त्वचा रोग विशेषज्ञों के बीच शैक्षणिक संवाद को प्रोत्साहित करने, चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम प्रगति साझा करने तथा त्वचा रोगों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने में सोसाइटी की भूमिका को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

पूर्व अध्यक्ष डॉ.दिलीप कच्छवाहा ने बैठक की कार्यवाही एवं संगठनात्मक विषयों की जानकारी साझा की। बैठक में सोसाइटी को केवल चिकित्सकीय संगठन तक सीमित न रखकर शैक्षणिक एवं समाजोपयोगी कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।