व्यापारी ने किया व्यापारी मित्र की पत्नी का यौन शोषण,बेटी से छेड़छाड़
- सदमे से बीमार हुई बच्ची
- अब महिला ने कराया दुष्कर्म और पॉक्सो में केस
जोधपुर,जिला पूर्व में एक महिला ने अपने पति के व्यापारी मित्र पर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। महिला का यौन शोषण करते कमरे में बच्ची आ गई। तब वह बच्ची से भी छेड़छाड़ करने लगा। इससे बच्ची सदमें मेें आ गई और बीमार हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़ता आज थाने पहुंची और पति के व्यापारी मित्र पर केस दर्ज कराया। इस बारे में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक महिला की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर ही रहता है। ऐसे में उसके पति के एक मित्र जिनका व्यापारिक सिलसिले में घर पर आना जाना लगा रहता है। इससे उसके पति के मित्र ने नजदीकियां बढ़ाने के साथ उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। पीडि़ता का आरोप है हाल में कुछ दिन पहले उसके पति के दोस्त ने जबरदस्ती करनी चाही तब उसकी बच्ची अचानक से कमरे में आ गई। इस पर उसने बच्ची से भी छेड़छाड़ कर डाली। इससे उसकी बच्ची सदमे में आ गई। उसे बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पीडि़ता मंगलवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। आरोपी नामजद है तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

प्रभारी सचिव देथा ने की पेयजल व चारापानी की समीक्षा

समर्थ लेखक का सही मूल्यांकन न होना भी अपराध: प्रो.श्रोत्रिय

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने किया सरदार पटेल को नमन

सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

