सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस। नवआरक्षी प्रशिक्षण केंद्र,केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जोधपुर परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

प्रथम चरण में कमांडेंट सुनील कुमार सविता के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दौड़ आयोजित हुई, जिसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, अन्य रैंक और नवआरक्षियों ने भाग लिया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

दूसरे चरण में कमांडेंट ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता, देशहित कार्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रयासों का उल्लेख किया। बताया कि पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ, आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री बने। रियासतों में बिखरे भारत के एकीकरण में उनकी केंद्रीय भूमिका के कारण वे लौह पुरुष कहलाए। आजादी के बाद पटेल ने ही इस बल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नाम दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और केरिपुबल सदन अजेय-भारत माता की जय के जयकारे के साथ हुआ। नवआरक्षी प्रशिक्षण केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जोधपुर परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।