मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज
पुराने पुल का 18 मीटर लंबा स्टील ढांचा हटाया -अब गर्डर लॉन्चिंग की तैयारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर-फुलेरा रेलखंड के मेड़ता रोड जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आने वाले दिनों में प्लेटफॉर्मों के बीच आवाजाही के लिए अधिक खुली और सुविधाजनक जगह मिलेगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है। इसके निर्माण को गति देने के लिए शनिवार को पुराने फुट ओवरब्रिज के 18 मीटर स्पैन वाले स्टील ढांचे को सफलता पूर्वक हटा दिया गया है।
इससे नए पुल के एप्रोच निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन के पुनर्विकास में यात्रियों की सुविधा और सुगम आवाजाही को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवरब्रिज तैयार किया जा रहा है। नए पुल के कॉलम लॉन्चिंग का काम पूरा हो चुका है और अब गर्डर लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है।
एमजीएच में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ
पुराने ढांचे को हटाने के बाद एप्रोच निर्माण सहित आगे के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि पुराने फुट ओवरब्रिज को हटाने का कार्य उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय से स्वीकृत योजना के अनुसार किया गया।
इंजीनियरिंग और विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वय के साथ सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्धारित ब्लॉक अवधि में काम पूरा किया। कार्य पूरा होने के बाद समय पर ब्लॉक क्लियर कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही के लिए स्टेशन पर मौजूदा फुट ओवरब्रिज उपलब्ध रहा।
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सेन्ट्रल) ललित कुमार ने बताया कि नया 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सहूलियत मिलेगी। विशेषकर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम होगी। इससे स्टेशन पर बढ़ती यात्री जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा।
Related posts:

एमजीएच में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ

हुनर-6 मेले में दिखी महिला उद्यमिता की झलक

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन ने लिया एकता का संकल्प

नसबंदी फेल होने पर डॉक्टर की लापरवाही साबित करना जरूरी

1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक

12 से 15 नवंबर को राजाराम आश्रम में मरू निनाद घोष शिविर

प्रभारी सचिव देथा ने की पेयजल व चारापानी की समीक्षा

