सोमवार को लापता हुई किशोरी का शव कुएं में मिला
जोधपुर,शहर के महामंदिर इलाके में एक किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमवार को हुई थी। इस किशोरी का शव अब एक कुए में मिला।आशंका है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। परिजन ने एक युवक पर उसे बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। किशोरी के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि एक किशोरी के अपहरण किए जाने के संबंध में सोमवार को परिवार की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। इस किशोरी की तलाश की जा रही थी कि आज सूचना मिली किशोरी का शव एक कुएं में पड़ा है। इस पर उसकी पहचान के साथ परिजन को बुलाया गया। मौका तस्दीक एवं पहचान के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि किशोरी के परिजन ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है कि उसने आत्महत्या की या उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया। इस बारे में परिजन की तरफ से भी फिलहाल रिपोर्ट नहीं दी गई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी। जाहिरा शरीर को कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले है,ऐसे पुलिस ने मर्डर की बात से इंकार किया है। पुलिस को यह भी आशंका है कि किशोरी ने कुएं में कूद कर अपनी जान दी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

