राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने किया सरदार पटेल को नमन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने किया सरदार पटेल को नमन।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा जोधपुर शहर ने सर्किट हाउस स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेंद्र गहलोत,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली सहित प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारी मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा,दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का उदाहरण है। रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही।
सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
पूर्व सांसद गहलोत ने कहा कि पटेल का जीवन एकता और अखंडता का प्रतीक है। विधायक देवेंद्र जोशी ने सामाजिक समरसता मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक अतुल भंसाली ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम में उपमहापौर विजय सिंह पंवार,जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया,शिवकुमार सोनी, मनीष पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
Related posts:

सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

