Doordrishti News Logo

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

जोधपुर, शहर में आज सावन के अंतिम एवं चौथे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालय हर हर महादेव की गूंज से सुनाई दिए। सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का कई तरीकों से अभिषेक किया। जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक के साथ रूद्रीपाठ किए। कई महिलाओं, पुरूषों और युवतियों ने आज सावन के अंतिम सोमवार पर व्रतोपवास भी किए है।

भगवान भोलेनाथ का अतिप्रिय माह सावन माह अब समाप्ति की तरफ है। 11 अगस्त पर पूर्णिमा के साथ सावन माह खत्म होकर भाद्रपक्ष आंरभ हो जाएगा। आज अंतिम सोमवार था। ऐसे में भगवान भोलेनाथ के मंदिरों जिनमें अचलनाथ महादेव,जबरेश्वर नाथ,गोलेश्वर नाथ, दूरसंचारेश्वर, सिद्धनाथ आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों ने भोलेबाबा का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत से अभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही रूद्रीपाठ चलते रहे। मंदिरों में महिलाओं में काफी भीड़ देखी गई। जल चढ़ाने की होड़ाहोड़ लगी रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026