Doordrishti News Logo

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, करंट से अन्य मरा

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके करंट लगने की आशंका जताई जाती है। वहीं कुड़ी सेक्टर 7 में रहने वाले एक युवक को भी अपने घर में करंट लगने से मौत हो गई।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के एएसआई रावलराम ने बताया कि मूलत: मध्पय्रदेश के उज्जैन में मेहंदीपुर झाड़ का रहने वाला 35 साल का कृपाल सिंह पुत्र कालूसिंह राजपूत यहां इलाके में मजदूरी करता था। 20 जुलाई को संदिग्ध हालात में कोई ऑटो चालक उसे एम्स अस्पताल लेकर गया था। जहां बीच उपचार में उसकी मौत हो गई।

आशंका है कि उसकी करंट लगने से मौत हुई। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की जा सकी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी। उसके पिता रोड सिंह ने मर्ग की रिपोर्ट दी। उसे डालीबाई मंदिर के पास से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

दूसरी तरफ  कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 3 में रहने वाली शबाना पत्नी मोहम्मद सलीम ने मर्ग की रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र 46 साल का रफत खां यहां सेक्टर 7 में परिवार सहित रहता था। उसे घर में करंट लगने पर एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। परिवार मूलरूप से कानपुर के गफूखां का हत्था बजारिया कर्नल गंज का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर उसके परिजन को सुपुर्द किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026