सीबीएससी के परिणाम में दो बहनों ने जोधपुर का नाम किया रोशन
छोटी बहन 99.60 व बड़ी बहन 97 प्रतिशत अंक
जोधपुर,शुक्रवार को घोषित सीबीएससी के परिणाम में जोधपुर की होनहार दो बहनों राधिका बंसल और तन्वी बंसल ने शहर में मिशाल कायम की है। आज जारी परिणाम में जहां छोटी बहन राधिका ने 10 वीं में 99.60 प्रतिशत अंक हांसिल किए वहीं बड़ी बहन तन्वी ने 12 वीं में 97 प्रतिशत अंक हांसिल कर सूर्यनगरी का नाम रोशन किया है। पालरोड स्थित डीपीएस की छात्रा राधिका बंसल के पिता मनीष बंसल हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर हैं। माता नलिनी बंसल गृहिणी हैं।
राधिका ने बताया वह नियमित रूप से 6 से 8 घंटे पढ़ाई कर करती है। वह खेलकूद में भी पूरी रुचि लेती है। बैडमिंटन में स्टेट लेवल पर खेल चुकी है। बड़ी बहन तन्वी बंसल का भी आज ही रिजल्ट आया है जिसे वे अपनी प्रेरणा मानती है उसने भी 12वीं में 97 प्रतिशत नम्बर हांसिल किए हैं। राधिका के पिता का जोधपुर में दी होम के नाम से हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट का व्यवसाय है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

