Doordrishti News Logo

प्रिटिंग प्रेस कार्मिक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर, शहर के भट्टी की बावड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति ने रात को अपने घर में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पत्नी रात को रूम पर गई तो वह फंदे पर लटका मिला। आस पास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतार कर एडीएम अस्पताल लेकर गए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के एएसआई मोहनलाल ने बताया कि भट्टी की बावड़ी निवासी 35 वर्षीय श्रवण सिंह ने रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। वह सिवांची गेट स्थित एक प्रिटिंग प्रेस पर कार्य करता था। वक्त घटना से पहले उसने परिवार के साथ खाना खाया था। फिर ऊपर कमरे में सोने चला गया। पत्नी जब कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। बाद में वह फंदे पर लटका नजर आया।
उसके आत्महत्या किए जाने का कारण सामने नहीं आया है। आज सुबह शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026