Doordrishti News Logo

डीआईजी कारागार ने डॉ.बिन्दु टाक को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

जोधपुर, जेल में डॉ. बिन्दु टाक पिछले काफी समय से महिला बंदी सुधारगृह जोधपुर में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में निष्काम भाव से कार्य कर रही है। उनके इसी सेवाभाव को देखते हुए कारागार रेंज जोधपुर के उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि डॉ. बिन्दु टाक द्वारा महिला बंदी सुधारगृह में मनोवैज्ञानिक और धार्मिक सहित अन्य पुस्तकें वितरित की गई। मनोवैज्ञानिक तरीके से महिला बंदियों को पुस्तकें पढऩे में रूचि जागृत की और उन्हें प्रोत्साहित कर सही समय का उपयोग करना सिखाया।

डॉ. बिन्दु टाक पिछले काफी समय से सप्ताह में दो दिन कार्यशाला आयोजित करती थी, जिससे महिला बंदियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा तथा महिला बंदी कारागार के बाहर जाकर समाज में भी अपना योगदान देकर अच्छी नागरिक साबित होंगी।

इस अवसर पर डॉ. बिन्दु टाक ने कहा कि मेरा यही प्रयास रहेगा कि महिला बंदी सुधार गृह में हर महिला के पास हर वो पुस्तक उपलब्ध रहे, जो वो पढऩा चाहती है, जिससे उनमें समय के साथ सकारात्मक बदलाव आ सके और समाज में अपना योगदान दे सकें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026