Doordrishti News Logo

जोधपुर संभाग में भी हिंदूवादी संगठनों का विरोध

  • उदयपुर कन्हया लाल हत्याकांड
  • ओसियां में प्रदर्शन
  • जोधपुर में पुलिस अलर्ट मोड़ पर
  • इंटरनेट आगामी आदेश तक निलंबित

जोधपुर, प्रदेश के उदयपुर जिले में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के विरोधस्वरूप अब प्रदेश में हिंदूवादी संगठन विरोध जताने लगे हैं। राजधानी में जहां गुरूवार को बंद का आहृान किया गया तो जोधपुर संभाग में भी घटना को लेकर लोग विरोध जता रहे हैं।

जिले के ओसियां कस्बे में हिन्दूवादी संगठनों ने घटना का विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इधर कमिश्नरेट में भी पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त को तेज करते हुए अलर्ट मोड़ पर है। इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अवधि भी प्रदेश सरकार की तरफ से 24 घंटे तक बढा़ दी गई। फिलहाल इस पर फैसला होना मुश्किल लग रहा है। सेवाएं आगामी दो तीन दिन तक और निलंबित रह सकती हैं।

उदयपुर में दो दिन पहले हुए कन्हैया लाल दर्जी हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर बैन लगाते हुए इंटरनेट सेवाएं भी आगामी आदेश तक निलंबित रखा है। जोधपुर कलेक्टर की तरफ से भी फिलहाल इसे शुरू करने की संभावना नहींं है। यह आगामी आदेश तक निलंबित ही रहेगी।

शहर में पुलिस अलर्ट मोड़ पर

इधर कमिश्ररेट पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। दिन में व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है तो रात में दस बजे बाद कुछ जगहों पर तो मार्केट पर बंद करवाए जा रहे हैं। पुलिस ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी गश्त बढ़ाया है। ग्रामीण इलाकों में हिंदूवादी संगठन घटना को लेकर विरोध जता रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026