बस के इंतजार में खड़े व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में,मौत
जोधपुर,शहर के निकट मथानिया स्थित मांडियाई सर्किल से तिंवरी रोड पर गुरूवार की सुबह बस के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे में घायल इस व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
मथानिया पुलिस ने बताया कि विष्णु नगर खाबड़ाखुर्द ओसियां निवासी रामेश्वर पुत्र भल्लू राम विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका बड़ा भाई श्रवण विश्रोई मांडियाई सर्किल से तिंवरी जाने वाली रोड पर बस के इंतजार में खड़ा था। जहां पर अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने घटना में कार्रवाई करते हुए शव परिजन को सौंपा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के दो दिवसीय आयोजन आज से
एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित

ग्राम पंचायत भावी में सरपंच व वार्ड पांच के लिए 2 नवंबर को होगा पुनर्मतदान

सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी जरूरी: सोनी

राजस्थान के 66.59 लाख किसानों को मिले 1,335 करोड़ रुपए

