Doordrishti News Logo

राज्यसभा सांसद गहलोत ने की डीआरएम से मुलाकात

  • फिदूसर रेल लाइन क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग
  • विकास योजनाओं की ली जानकारी

जोधपुर, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय से मुलाकात कर रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाकर उनके शीघ्र समाधान की मांग की। सांसद ने डीआरएम से उनके कार्यालय में संपर्क कर जोधपुर मंडल पर चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी ली तथा उनसे भगत की कोठी से फिदूसर की पुरानी रेल लाइन से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

गहलोत ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण के माध्यम से जोधपुर रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास से संबंधित योजना की विस्तृत जानकारी हासिल की तथा इसे निर्धारित समय अवधि में पूरा करवाने के प्रयास पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने जोधपुर से पाली के बीच चल रही वाटर स्पेशल ट्रेन के संचालन और फेरों से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा इसे सराहनीय बताया। उन्होंने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग दोहराई।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने राज्यसभा सांसद गहलोत को जोधपुर रेल मंडल से जुड़ी सभी समस्याओं के गंभीरता से निस्तारण का भरोसा दिलाया। डीआरएम ने बताया कि जोधपुर मंडल में विकास के कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने खारिया खंगार से पीपाड़ रोड तक रेल दोहरीकरण का कार्य अगले महीने शुरू होने की जानकारी दी। इस अवसर पर मारवाड़ पत्थर एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत व वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय एमके मीणा भी उपस्थित थे। प्रारम्भ में डीआरएम ने सांसद गहलोत का स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026